शिमला के घंडल में दर्दनाक हादसा, HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर; एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, चालक गंभीर

Date:

--Advertisement--

शिमला से सटे धामी पुलिस चौकी के तहत घंडल के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे एचआरटीसी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का आईजीएमसी अस्पताल शिमला में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार हादसे में सोलन जिले की अर्की तहसील के फांजी गांव निवासी 57 वर्षीय दयानंद पुत्र ठाकरू राम, उनकी 52 वर्षीय पत्नी हेमलता और दयानंद की 75 वर्षीय माता विद्यादेवी की मौत हुई है। दयानंद और उनकी माता विद्यादेवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दयानंद की पत्नी हेमलता की आईजीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक मनीश गंभीर रूप से घायल है और उसका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

HRTC बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई

हादसे में एचआरटीसी बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार लाल रंग की कार में चार लोग सवार थे और सभी आईजीएमसी अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घंडल के पास पहुंचने पर उनकी कार की सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। बस घंडल से शिमला की ओर आ रही थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास के बाद सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। बालूगंज थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे परिजन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन वीरवार शाम आईजीएमसी अस्पताल पहुंच गए। घायल मनीश के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि परिवार के सभी लोग स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी अस्पताल आए थे। चेकअप करवाने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्हें करीब 2 बजे दुर्घटना की सूचना मिली।

पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों का निरीक्षण किया है। तीनों मृतकों के शव आईजीएमसी शिमला में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; जांच में सामने आया चौंकाने वाला रिश्ता

शिमला में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक और महिला पति-पत्नी हैं और मोहाली के रहने वाले हैं।

Kangra: धर्मशाला के नरवाणा बाजार में युवती को कार से कुचलने की कोशिश, बचाने आए बुजुर्ग पिता से भी मारपीट; आरोपी पर FIR

धर्मशाला के नरवाणा बाजार में 30 वर्षीय युवती को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। युवती को बचाने आए उसके बुजुर्ग पिता से भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, स्वस्थ बेटे को दिया था जन्म; परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर...

ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, निपुण भारत और नवाचार पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

शिक्षा खंड रैत के बीआरसीसी शाहपुर में प्राथमिक शिक्षकों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। निपुण भारत, TLM और शिक्षा में नवाचार व आधुनिक शिक्षण विधियों को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।