Kangra: शाहपुर के इस गांव ने पेश की अनोखी मिसाल! बिना मुकाबले सर्वसम्मति से चुनी गईं पायल शर्मा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (सोनू ठाकुर) 12 मई 2026: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिडकक़मार के डिब्बा गांव में लोकतंत्र और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली है। गांव के लोगों ने आपसी सहमति और भाईचारे के साथ पायल Sharma पत्नी आशीष शर्मा को सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुन लिया। गांव के इस फैसले की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है और लोग इसे सकारात्मक लोकतांत्रिक पहल बता रहे हैं।

इस सर्वसम्मति से हुए चयन में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक इशांत भारद्वाज की अहम भूमिका रही। बताया जा रहा है कि उनके प्रयासों और गांववासियों के सहयोग से यह फैसला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में लिया गया। गांव के लोगों ने बिना किसी विवाद के एकमत होकर पायल शर्मा के नाम पर सहमति जताई।

इस दौरान आयोजित बैठक में मनीष शर्मा, जीवन भारद्वाज, परवीन शर्मा, सूरज भारद्वाज, सन्नी भारद्वाज, शिवांश भारद्वाज, इशांत भारद्वाज और शिल्पा भारद्वाज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने जाते हैं तो गांव में भाईचारा मजबूत होता है और विकास कार्यों को गति मिलती है। डिब्बा गांव के इस फैसले को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।