Himachal: पंचायत चुनाव नामांकन में बड़ा झटका! 7 जिलों में 30 फॉर्म रिजेक्ट, कई जगह जांच अधूरी रह गई

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। हालांकि कई जगहों पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि कुछ स्थानों पर आपत्तियों का निपटारा समय पर नहीं किया जा पाया। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को भी जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार राज्य के 7 जिलों में आज प्रधान पद के कुल 30 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। अधिकतर मामलों में आवेदन गलत तरीके से भरे गए थे, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए थे। ऐसे मामलों में उनके एक नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की संख्या अधिक होने के कारण अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों के अनुसार अंतिम आंकड़ा बुधवार तक सामने आ सकेगा, जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि कुल कितने नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं।

जिन स्थानों पर आज जांच पूरी नहीं हो सकी, वहां रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बुधवार को भी नामांकन पत्रों की जांच जारी रखेंगे। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अंतिम रूप से नामांकन पत्रों के स्वीकार या अस्वीकार की स्थिति स्पष्ट होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!