Kangra: 93वें संशोधन को लेकर सुलह में उमड़ा जनसैलाब, ओबीसी संघर्ष समिति की हुंकार

Date:

--Advertisement--

सुलह विधानसभा क्षेत्र के गांव धलेरा में रविवार को ओबीसी संघर्ष समिति की सुलह इकाई द्वारा संघर्ष से समाधान की रणनीति के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। गुगा मंदिर धलेरा के प्रांगण में आयोजित इस जनसभा में प्रदेश ओबीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जनसभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर का मैदान भी छोटा पड़ गया और सैकड़ों लोगों को सड़क पर खड़े होकर संबोधन सुनना पड़ा।

जनसभा को संबोधित करते हुए सौरभ कौंडल ने युवाओं के भविष्य के लिए 93वें संशोधन बिल को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने मंच से इस बिल की अहमियत और इसके प्रावधानों को सरल शब्दों में समझाया। कौंडल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें रहीं, लेकिन आज तक किसी ने भी इस संशोधन को लागू करने की गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के लागू न होने के कारण ओबीसी समाज के लोग कई महत्वपूर्ण अधिकारों और अवसरों से वंचित रह गए हैं।

सौरभ कौंडल ने कहा कि आज भी ओबीसी वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और नॉट फाउंड सूटेबल जैसे बहाने बनाकर उन्हें अहम पदों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि ओबीसी को मिलने वाले संवैधानिक लाभों पर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सुलह क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे संघर्ष से समाधान की नीति पर चलते हुए अपने हक के लिए एकजुट हों।

हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा यूजीसी पर लगाई गई रोक के मुद्दे पर बोलते हुए सौरभ कौंडल ने स्पष्ट किया कि ओबीसी संघर्ष समिति हमेशा यूजीसी के समर्थन में रही है और आगे भी उसका समर्थन करती रहेगी।

जनसभा के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ध्रुव चौधरी और संतोष कुमारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।

इस जनसभा में सुरेश कुमार, रमेश चौधरी, रेखा चौधरी, संजय सैनी, अमित मेहरा, सुशील धीमान, विनोद कुमार, प्रेम चौधरी, पवन कुमार, विपन चौधरी, गुलशन चौधरी, ईश्वरदास, राम लाल और देवेंद्र चौधरी सहित समिति के कई सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।