नूरपुर: जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत राजा का तालाब-जसूर मार्ग पर सीआईए टीम ने चूरा पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मारुति कार से 3 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी मारुति कार में भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर राजा का तालाब क्षेत्र में बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए मारुति कार को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से पारदर्शी पॉलीथीन बैगों में छिपाकर रखी गई 3 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ज्योर हरनोटा, के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस्तेमाल की गई मारुति कार को भी जब्त कर लिया है।
मामले की पुष्टि एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


