रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। धर्मशाला में रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए नवंबर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्पर्श सेवा केंद्र धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी में 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान आयोजित होगा। इसका उद्देश्य पेंशनरों की वार्षिक पहचान की प्रक्रिया पूरी करवाना और पेंशन से जुड़ी शिकायतों का समाधान करना है।

स्पर्श सेवा केंद्र धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के प्रभारी राजकुमार, योगेश शर्मा और शिवदयाल सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान रक्षा पेंशनर अपनी वार्षिक पहचान पूरी करवा सकेंगे। इसके साथ ही पेंशन और फैमिली पेंशन से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता मिलेगी। अभियान के जरिए पेंशनरों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाने और उनकी समस्याओं का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

अभियान का लाभ लेने के लिए पेंशनरों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें पेंशन बुक, डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पेंशन भुगतान आदेश (PPO), आधार कार्ड और शिकायत से जुड़े अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां शामिल हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल फोन भी साथ लाना जरूरी है।

अधिकारियों ने सभी रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से अपील की है कि वे 1 से 30 नवंबर 2026 के बीच अपने संबंधित स्पर्श सेवा केंद्रों में पहुंचकर वार्षिक पहचान की प्रक्रिया पूरी करवाएं। साथ ही, पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, 429 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अनुराग शर्मा ने दिया नेशनल-इंटरनेशनल मेडल जीतने का मंत्र

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों सहित खेल छात्रावासों और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखने की अपील की।

Kangra: बलड़ी गांव को बड़ी सौगात! 10 लाख का फुटब्रिज जनता को समर्पित, रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख रुपये

शाहपुर के बलड़ी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बने फुटब्रिज का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से इसके लिए धनराशि स्वीकृत की थी। अब रेहलू-बलड़ी सड़क के निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Kangra: घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 11 नवंबर तक बंद, जानें किस रास्ते से चलेगा ट्रैफिक

बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के चलते घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को दो चरणों में खुखनारा और कल्पना पैलेस-पट्टा जट्टियां मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज, अब तक 31.71 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,01,55,718 रुपये मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि हासिल की है। पुलिस जिला नूरपुर में अब तक नशा तस्करों की 31.71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।