Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर में 31 अक्टूबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी गुल!...

Kangra: शाहपुर में 31 अक्टूबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी गुल! मरम्मत कार्य के चलते इन 40 से ज्यादा क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी बंद

0
5

शाहपुर। शाहपुर में 31 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत 33/11 केवी सबस्टेशन की मरम्मत और उचित रखरखाव के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, यदि मरम्मत का काम निर्धारित समय से आगे चलता है, तो आपूर्ति कार्य पूरा होने तक बाधित रह सकती है।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल शाहपुर ने बताया कि इस दौरान शाहपुर, मझियार, झंगी, डोहब, क्यारी, संदू, हरनेरा, बंडज, 39 मील, आईटीआई, द्रमण, छतड़ी, सिहुंआ, भनियार, रेहलू, पनवाल, दरगेला, बोहसरना, मनोह, गोरड़ां, भनाला, दरीणी, बोह, सल्ली, डुल्ली, मछलानी, खैरी, तल्ह, लाहड़ी, लग, बटूणी, कुथरना, निहारकी, भलेड़, काकरा, रलहेड़, मोरछ और स्पेड़ा में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा लाम, रिंकमार और आसपास के गांव भी बिजली कटौती से प्रभावित होंगे।

Advertisement

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करें।

 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!