कुल्लू दशहरा में CM के खिलाफ नारेबाजी पर FIR, मनाली के युवक अभिलव ठाकुर पर भीड़ भड़काने का आरोप

Date:

--Advertisement--

कुल्लू। कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के दौरान कला केंद्र के बाहर मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस ने मनाली निवासी युवक अभिलव ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर भीड़ को भड़काने का भी आरोप है। यह मामला जिला कुल्लू युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

जिला कुल्लू युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में कला केंद्र में भारी भीड़ उमड़ने के कारण मुख्य गेट बंद कर दिए गए थे। इसी दौरान मनाली का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। आरोप है कि युवक अभिलव ठाकुर ने इस दौरान भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया।

कार्तिक चौधरी का कहना है कि उस दिन कला केंद्र में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में सुरक्षा कारणों से पुलिस ने मुख्य गेट बंद किया था, क्योंकि इस स्थिति में और लोगों को अंदर प्रवेश देना खतरनाक साबित हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस तरह की अराजकता फैलाना उचित नहीं है और पुलिस को युवक के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 30 अक्टूबर को बिजली कटौती, सुबह 9:30 बजे से ठप रहेगी सप्लाई; देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपकेंद्र में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते 30 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। योल, सिद्धबाड़ी, नरवाना, खनियारा, दाड़ी, शीला, ढगवार और चैतड़ू चौक समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम या आपदा की स्थिति में काम स्थगित भी किया जा सकता है।

Kangra: शाहपुर में 31 अक्टूबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी गुल! मरम्मत कार्य के चलते इन 40 से ज्यादा क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी...

शाहपुर में 31 अक्टूबर 2026 को 33/11 केवी सबस्टेशन की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शाहपुर सहित मझियार, झंगी, द्रमण, रेहलू, भनाला, दरीणी, रिंकमार और आसपास के कई गांव प्रभावित होंगे।

रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलेगा। पेंशनर इस दौरान वार्षिक पहचान पूरी करवाने के साथ पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, 429 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अनुराग शर्मा ने दिया नेशनल-इंटरनेशनल मेडल जीतने का मंत्र

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों सहित खेल छात्रावासों और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखने की अपील की।