Kangra: सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था चिट्टा, नूरपुर पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर

Date:

--Advertisement--

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना डमटाल के तहत CIA-II टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 11.81 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 मार्च 2026 को गश्त के दौरान चन्नी गांव के खेल मैदान के पास की गई।

पुलिस को मिली सूचना के बाद टीम ने मौके पर नाकाबंदी की और एक काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 11.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव चन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

नूरपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें। यदि किसी को नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।