Google Pay से ₹3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, बिहार से दूसरा आरोपी गिरफ्तार; नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस जिला नूरपुर को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 में दर्ज Google Pay के जरिए ₹3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2024 को तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा निवासी श्रीमती शिमला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने फोन कॉल के माध्यम से उन्हें झांसे में लेकर Google Pay के जरिए ₹3,20,000 की ऑनलाइन ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना नूरपुर में FIR संख्या 21/2024 भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर के निर्देश पर प्रभारी पुलिस चौकी सदवां और प्रभारी साइबर सेल की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वित्तीय लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसी कार्रवाई में आरोपी महाबीर कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

Advertisement

आगे की जांच में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के थाना नौतन क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ निवासी नूर आलम की संलिप्तता भी सामने आई। पर्याप्त तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने नूर आलम को भी विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है और यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

नूरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात फोन कॉल, OTP, QR कोड, संदिग्ध लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।