Kangra: मानसून में अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडर मालिक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। मंड इंदौरा क्षेत्र में मानसून के दौरान लागू खनन प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों और इसमें शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मंड इंदौरा के वार्ड नंबर 11 में सरकार द्वारा मानसून सत्र के दौरान लगाए गए खनन प्रतिबंध के बावजूद लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अवैध खनन किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR नंबर 119/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 दर्ज की। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत पंजीकृत किया गया है।

Advertisement

जांच के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर बंटी, शिव, शाकू तथा लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर, जो सभी मंड इंदौरा के निवासी हैं, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि अवैध खनन में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों, मशीनरी और संभावित सह-आरोपियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों के गैरकानूनी दोहन के खिलाफ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 HAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।