Mandi: नेरचौक में प्रवासी महिलाओं के गिरोह की चोरी का भंडाफोड़, वायरल वीडियो ने खोली पोल

Date:

--Advertisement--

नेरचौक में बस में सफर कर रही एक स्थानीय महिला के पर्स से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रही प्रवासी महिलाओं के गिरोह को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ये महिलाएं नंगल की रहने वाली बताई जा रही हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

घटना वीरवार को हुई, जब पीपली गांव की वनिता नामक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ नेरचौक जाने के लिए बस में सवार हुई। बस में पहले से ही काफी भीड़ थी और इसी दौरान 4-5 प्रवासी महिलाएं भी बस में चढ़ीं। मौका देखकर इनमें से एक महिला ने वनिता के पर्स में हाथ डालकर नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन पर्स में हलचल महसूस होते ही वनिता सतर्क हो गईं और तुरंत उस महिला का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे बस से नीचे उतार दिया।

महिला ने पकड़े जाने के बाद चोरी की बात कबूलते हुए कहा, “यह लो अपने पैसे और शोर मत मचाओ।” वनिता ने अपने पैसे वापस ले लिए और वहां मौजूद लोगों की मदद से इन महिलाओं की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वनिता ने बताया कि उनकी बहू बीमार है और पिछले 12 दिनों से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इलाज के लिए वह 35 हजार रुपये लेकर जा रही थीं। जब उन्हें पर्स में खिंचाव महसूस हुआ, तो उन्होंने देखा कि एक महिला उसमें से पैसे निकाल रही थी।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि चोरी की बात स्वीकार करने के बावजूद आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़ देना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।