Una: हिमाचल में दिनदहाड़े लूट: डंगोह खास में महिला से सोने की बालियां छीनकर फरार हुए बदमाश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डंगोह खास में वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी हुई थीं, जब बाइक सवार दो युवकवहां पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान के पास आया और अचानक अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं।

महिला ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में अनीता कुमारी को करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 1 सितंबर से इंडिगो की उड़ानें फिर शुरू, सप्ताह में 4 दिन रहेगा शेड्यूल; जानें पूरा...

धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 1 सितंबर से फिर बहाल होने जा रही है। इंडिगो सप्ताह में चार दिन गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान संचालित करेगी। यात्रियों और पर्यटन कारोबार को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी निवासी सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। टनल के अंदर काम कर रहे होने के कारण वह आपदा की चपेट में आने से बच गया।

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।