Kangra: पुलिस ने घर में छापा मारकर पकड़ी 26 पेटी अवैध देसी शराब, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के चचियां खास क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापा मारकर 26 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी मिलाप चंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ए.एस.आई. गोपाल चंद की अगुवाई में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि चचियां-मथरेड़ रोड के पास एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर पर दबिश दी, जहां से 26 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

डी.एस.पी. पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।