Kangra: प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध: विधायक किशोरी लाल — बीड़ में वार्षिक पारितोषिक समारोह सम्पन्न

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 13 नवम्बर 2025। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने गुरुवार को पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विद्यालय में गुणवतापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में 21वें से 5वें स्थान तक पहुंचना इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम लागू किया गया है तथा शिक्षकों को भी आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से सशक्त बनाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज में वास्तविक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक संदेशों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय को 11,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई साइंस लैब का लोकार्पण जल्द होगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा और सुदृढ़ रूप से मिल सकेगी।

बीड़ में 5 लाख की लागत से बने लोक मित्र केंद्र का लोकार्पण

इससे पहले विधायक किशोरी लाल ने बीड़ में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक मित्र केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि अब प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली-पानी बिल जमा करवाने और रोजगार पंजीकरण जैसी सरकारी सेवाएं ग्रामीणों को द्वार पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उपस्थित गण

इस अवसर पर प्रधान बीड़ सुरेश, प्रधान चौगान निगेश ठाकुर, प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी, उपप्रधान कपिल, बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, एसएमसी प्रधान वेदवती, सलाहकार किशोरी लाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।