नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

Date:

--Advertisement--

नाहन, सिरमौर: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के लापता होने से पहले उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने माता-पिता पर प्रताड़ित करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अब घर छोड़कर जा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

वीडियो में युवती ने लगाए ये आरोप

वीडियो में युवती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे ठीक से पढ़ाई नहीं करने देते। युवती ने बताया कि वह आर्टिस्ट है और उसकी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उसका आरोप है कि इसके बावजूद परिवार की ओर से उसे आर्टिस्ट के तौर पर काम करने की अनुमति नहीं दी जाती और उसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को फाड़ दिया जाता है।

Advertisement

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर शादी करने का दबाव बनाया जाता है। वीडियो में उसने परिवार की ओर से कथित तौर पर की जा रही प्रताड़ना और दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब घुट-घुटकर नहीं जी सकती और बहुत कुछ सह चुकी है। इसी वजह से उसने घर छोड़ने का फैसला किया।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

वीडियो सामने आने के बाद युवती के लापता होने का मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करने के साथ ही मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें युवती की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Advertisement

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। लापता युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवती को जल्द तलाश लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि युवती के बरामद होने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए जाएंगे। उसके बयानों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही उसके घर छोड़ने के कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।