चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्किंग को लेकर दो सब्जी आढ़तियों के बीच हुए झगड़े में हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी अपने बेटों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, देशराज और उत्तर प्रदेश निवासी विनोद पिकअप गाड़ियों में सब्जियां लाकर सेक्टर-26 मंडी में बेचने का काम करते थे। शुक्रवार रात देशराज मंडी में अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान विनोद वहां पहुंचा और देशराज से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल देशराज जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपने बेटों के साथ वहां से फरार हो गए।

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल देशराज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी और मोबाइल फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से खून के धब्बों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गांव से मुंबई और विदेशों तक गूंजाई गद्दियाली संस्कृति की आवाज, सुनील राणा को मिलेगा गद्दी विरासत सम्मान-2026

गद्दियाली लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में तीन दशक से योगदान दे रहे लोकगायक सुनील कुमार राणा को 19 दिसंबर 2026 को कालका में गद्दी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके 300 से अधिक लोकगीतों और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने गद्दी संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।

Kangra: शाहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद; 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शाहपुर में पुलिस ने टियाली निवासी 29 वर्षीय युवक के घर पर कार्रवाई कर 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में SCA की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में SCA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आकाश शर्मा, कार्तिकेय वशिष्ठ और शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Kangra: शाहपुर–रेहलू अंडरपास की मांग पर बड़ा अपडेट, भाजपा नेता कमल शर्मा के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी और NHAI परियोजना निदेशक ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।