Kangra: सड़क पर मौत का गड्ढा! नगरोटा बगवां में हादसे का इंतजार, कई बार टूट चुका ATM का शीशा

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 8 अप्रैल: नगरोटा बगवां की मुख्य सड़क पर पुराने बस अड्डे के पास पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने बना बड़ा गड्ढा अब स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। समाजसेवी पूजन भंडारी का कहना है कि यह गड्ढा पिछले 5-6 महीनों से लगातार बढ़ता जा रहा है और अब किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। शुरुआत में बरसात के दौरान बना छोटा गड्ढा धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया कि अब यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय दुकानदारों अनिल वर्मा, कुलदीप, उत्तम, राजेंद्र दीवान, कमल, पन्ना, संतोष, मनीष, विजय, प्रेम और कमल कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग ने इसे भरने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन पत्थर, कंक्रीट और मिट्टी डालने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही। कुछ समय बाद मिट्टी उड़कर दुकानों में पहुंचने लगी और गड्ढा फिर से खुल गया।

पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम गार्ड ओंकार सिंह के अनुसार, जब भी कोई वाहन इस गड्ढे से गुजरता है तो टायर से उछलकर पत्थर सीधे एटीएम के शीशे पर लगते हैं, जिससे दो बार शीशा टूट चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि गड्ढे के नीचे सीवरेज पाइपलाइन होने के कारण कभी-कभी लीकेज होती है, जिससे बदबू फैलती है और लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

पूजन भंडारी ने बताया कि इस सड़क से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वाहन चालक सावधानी से गाड़ी निकालते हैं, लेकिन बारिश के दौरान जब गड्ढा पानी से भर जाता है तो उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहनों को नुकसान होता है और पानी राहगीरों पर भी उछलता है। कई दोपहिया चालक इस गड्ढे के कारण गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को तारकोल से भरकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।