Hamirpur: “चिट्टा मुक्त हिमाचल” का बड़ा संदेश: 16 दिसंबर को हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन, रामचंद्र पठानिया ने सभी से जुड़ने की अपील

Date:

--Advertisement--

भोरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की।

अपने संबोधन में रामचंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिर्फ तीन वर्षों में राज्य में शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने क्षेत्र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से अनेक बड़ी परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। भोरंज के साधारण परिवारों के बच्चों को JEE, NEET और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर की सभी प्रमुख सड़कों को डबल लेन में बदला जा रहा है, जबकि हमीरपुर के बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी पूरी गति से चल रहा है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी देन बताया।

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए पठानिया ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे को खत्म करने के लिए “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में मुख्यमंत्री मेगा वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें भोरंज के युवाओं और आम लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 11 दिसंबर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भोरंज क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए पठानिया ने बच्चों के लिए अपनी ओर से 5100 रुपये देने की घोषणा की। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बनयाल, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र अबरोल, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष पूनम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।