Hamirpur: हमीरपुर ITI में 15 दिसंबर को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) हमीरपुर में 15 दिसंबर को बड़ा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है, जिसमें टाटा मोटर्स सहित देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां युवक और युवतियों को नौकरी का अवसर देंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में प्रोडक्शन असेंबली, क्वालिटी और मेंटेनेंस से जुड़े विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का विज्ञान संकाय से बारहवीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही एमएमवी, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीशियन, मैकाट्रॉनिक्स और मेंटेनेंस मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत, जबकि पुरुषों के लिए 50 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। पात्र आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक है।

गुड़गांव स्थित एनडीआर ऑटो कंपनी प्रोडक्शन ट्रेनी के लिए 18 से 34 वर्ष के दसवीं या बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवारों का चयन करेगी। वहीं, गाजियाबाद की श्रीराम पिस्टंस कंपनी 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के बारहवीं पास या फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और फाउंडरी ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारकों को मौका देगी।

डिक्सोन इलेक्ट्रो एप्लायंसेज नोएडा में NAPS ट्रेनी पदों के लिए दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और बीटेक डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पुणे और सानंद स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में मेंटेनेंस मैकेनिक पदों के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई पास युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं। वहीं, तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 18 से 23 वर्ष की महिलाएं जूनियर टेक्नीशियन पदों हेतु पात्र होंगी।

इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,036 रुपये से लेकर 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन या स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही वर्दी, कैंटीन, परिवहन, मेडिकल, बीमा, फ्री हॉस्टल और भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

सानंद स्थित टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी में ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर तीन साल के लिए भर्ती की जाएगी। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मैकाट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा पास उम्मीदवार जिनकी आयु 23 वर्ष से कम हो और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हों, पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 3.05 लाख से 3.66 लाख वार्षिक स्टाइपेंड के साथ बीटेक पूरा करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रधानाचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेज जिनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा शामिल हैं, लेकर कैंपस इंटरव्यू में पहुंचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9776027956 और 8059408036 पर संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में घर से गहने चुराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के सभी आभूषण बरामद; जानें कैसे सुलझा मामला

फतेहपुर थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

Kangra: बोह घाटी के बातूनी गांव में पहुंचा BSNL नेटवर्क! वर्षों पुरानी मोबाइल समस्या खत्म, ग्रामीणों में खुशी; उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक...

बोह घाटी के बातूनी गांव में BSNL का मोबाइल टावर स्थापित होने से वर्षों पुरानी नेटवर्क समस्या खत्म हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और BSNL अधिकारियों का आभार जताया।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! न्यू चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो उद्घोषित अपराधी, चल रहा था विशेष अभियान

कांगड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू चंडीगढ़ से दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे।

Kangra: कांगड़ा में मानसून का कहर! 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह तबाह, कई सड़कें और पेयजल योजनाएं ठप

कांगड़ा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 33 घर पूरी तरह तबाह, 39 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई सड़कें और पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं।