Sirmaur: एनएच-07 पर पंजाब रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 घायल; घंटों बाद यातायात बहाल

Date:

--Advertisement--

नेशनल हाईवे-07 पर आम्बवाला के पास पुलिस थाना कालाअम्ब के तहत पंजाब रोडवेज बस और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें दोनों वाहनों के चालक और बस का परिचालक शामिल हैं। घायलों में से एक को गंभीर चोटों के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बस में सवार यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह दुर्घटना कालाअम्ब-पांवटा साहिब मार्ग पर हुई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। हाईड्रा क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात को बहाल किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब रोडवेज की बस पांवटा साहिब से संगरूर (पंजाब) जा रही थी। बस में चालक-परिचालक के साथ 4-5 यात्री भी सवार थे। इसी दौरान कालाअम्ब की ओर से आ रहे एक ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक के साथ ट्रक चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया।

ट्रक चालक को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि बस चालक और परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।