Shimla: कुफरी में पर्यटकों की भारी भीड़, व्हाइट क्रिसमस का मजा लेने पहुंचे सैलानी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र कुफरी में आज सुबह से पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब से भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे। खासतौर पर इस साल व्हाइट क्रिसमस का मजा लेने के लिए सैलानियों ने कुफरी का रुख किया।

कुफरी के नेशनल हाईवे-5 पर ढली से लेकर छराबड़ा और फागू तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के चलते पर्यटक कई जगह परेशान हुए, लेकिन ताजी बर्फ के बीच घूमने और तस्वीरें खिंचवाने का उत्साह कम नहीं हुआ। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों ने दिनभर मेहनत की।

दिल्ली से आए राजीव सेनी और उनके परिवार ने बताया, “हम शिमला घूमने आए थे, लेकिन कुफरी की ताजी बर्फबारी का सुनकर यहां चले आए। व्हाइट क्रिसमस का अनुभव बहुत शानदार रहा।” हरियाणा के सतविंदर और चंडीगढ़ के अमरजीत सिंह ने भी कहा कि बर्फ में समय बिताकर उनकी दिली तमन्ना पूरी हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

हालांकि, जाम के कारण पर्यटक नाग मंदिर महासू पीक जैसे ऊंचे क्षेत्रों तक नहीं जा पाए। शाम तक गाड़ियों की धीमी रफ्तार जारी रही। वहीं, स्थानीय होटलों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों ने भी पर्यटकों का मनोरंजन किया।

स्थानीय व्यवसायियों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहा। पर्यटकों की भीड़ ने रेस्तरां, कैफे और दुकानों पर बिक्री को बढ़ावा दिया। कुफरी में स्कीइंग और स्नोबॉल जैसे खेलों का भी पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।