Kangra: देहरा के बगली क्षेत्र में दो सड़क हादसे, गाड़ियां क्षतिग्रस्त लेकिन सवार सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

देहरा, हिमाचल प्रदेश – बुधवार सुबह देहरा पुलिस थाना क्षेत्र के बगली में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए। इन दोनों घटनाओं में गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

पहले हादसे में लुधियाना, पंजाब के दो भाई, विकास जैन और चिराग जैन, ज्वालाजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। बगली पहुंचने पर अचानक उनकी गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

दोनों भाई किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले और तुरंत देहरा पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की। देहरा पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज रवि कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और गाड़ी को रिकवरी वैन की मदद से बाहर निकाला। हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन दोनों सवार सुरक्षित हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

दूसरी घटना बगली में एक होटल के पास हुई, जहां ऊना से देहरा जा रही एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े टेलीफोन के खंभे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देहरा पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

इन दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।