Mandi-Pathankot NH: बिजनी लवांडी के पास सड़क धंसने से हाईवे बंद, घंटों जाम के बाद शाम को बहाल

Date:

--Advertisement--

मंडी के पास बिजनी लवांडी पुल के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक सड़क धंसने से मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क धंसने की घटना के बाद पद्धर प्रशासन ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर मार्ग पर आवाजाही रोक दी। यह हाईवे शाम करीब सात बजे बहाल किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस हाईवे के नीचे इन दिनों नए सुपर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण खनन गतिविधियों से सड़क लगातार कमजोर हो रही है। इसके अलावा पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर बन गई है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे यह समस्या और बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार सुबह अचानक सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मार्ग को बंद कर दिया।

एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ठाकुर ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मंडी की ओर से आने वाले यात्री बाया कटिंडी-द्रंग होकर जा सकते हैं, जबकि जोगिंद्रनगर से आने वाले यात्री बाया घटासनी-झटिंगरी-डायनापार्क होकर मंडी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा गरलोग-साहल मार्ग पूरी तरह से खुला हुआ है।

प्रशासन ने बताया कि लवांडी क्षेत्र में हाईवे को बहाल करने का कार्य तेजी से किया गया और शाम करीब सात बजे मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।