Shocking Incident: हमीरपुर डिपो ड्राइवर ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पकड़ा गया, मेडिकल जांच के बाद होगी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर डिपो से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार शाम एक ड्राइवर को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पकड़ा गया। निगम प्रबंधन ने तुरंत सुजानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए सुजानपुर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर रूट पर जा रही थी, जहां रास्ते में बस का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को ठीक करवाकर शाम करीब साढ़े छह बजे खाली बस लेकर वापस हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान री के पास बस एक कार से हल्की टक्कर में आ गई, जिसके बाद दोनों वाहन चालकों के बीच बहसबाजी भी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही निगम प्रबंधन ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनी को टीम सहित मौके पर भेजा। जांच के दौरान टीम को ड्राइवर की हरकतों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे नशे की हालत में पाया गया।

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई नियमों के तहत अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।