Shahpur Election: वार्ड-3 झुलाड़ से अनीता शर्मा ने भरा नामांकन, चार महिला प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 (झुलाड़) में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन अनीता शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, जिससे इस वार्ड में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

अनीता शर्मा एक गृहिणी हैं, लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड काफी शिक्षित और मजबूत माना जाता है। उनके पिता अजय कुमार शर्मा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके बेटे सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। परिवार की यह शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि उनकी छवि को और मजबूत बनाती है।

स्थानीय स्तर पर अनीता शर्मा को उनके सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाना जाता है। इसी वजह से वार्ड में उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है, जो चुनावी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है।

गौरतलब है कि वार्ड नंबर-3 इस बार अनुसूचित जनजाति (ST) महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट पर कुल चार महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा और रोचक बन गया है।

अब देखना यह होगा कि अनीता शर्मा अपनी सामाजिक छवि और पारिवारिक पृष्ठभूमि के दम पर जनता के बीच कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं और मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।