Mandi: CCTV में कैद दर्दनाक हादसा! मंडी में सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय ग्रामीण को टैंकर ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Date:

--Advertisement--

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को पहले क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ लोगों में भारी नाराजगी भी देखने को मिली।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पंडोह के तहत आने वाले सांबल गांव निवासी 58 वर्षीय जीवन लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीवन लाल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया।

Advertisement

क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्योग जागर क्षेत्र के बीडीसी सदस्य सौरव गुलेरिया ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास स्थित होटल के बाहर अक्सर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे मोड़ पर आने-जाने वाले चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है। उनका कहना है कि इस स्थान पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार हादसों का कारण बन रही है और यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से दुर्घटनास्थल पर रंबल स्ट्रिप, चेतावनी संकेतक, उचित पार्किंग व्यवस्था और नियमित पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और ओवरस्पीड करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। वहीं, मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।

Kangra: विश्व हृदय दिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के बताए उपाय

सिविल अस्पताल शाहपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एकता ने हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव, समय पर पहचान, स्वस्थ खान-पान और जीवनशैली के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।