Kangra: 2 रन से रोमांचक जीत! धनोटू प्रीमियर लीग का खिताब नगर पंचायत शाहपुर ने किया अपने नाम

शाहपुर। धनोटू प्रीमियर लीग पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नगर पंचायत शाहपुर की टीम ने हरनेरा को मात्र 2 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पियूष नाग को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाने वाले शिवी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विजेता नगर पंचायत शाहपुर की टीम को 7,100 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता हरनेरा की टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

व्यक्तिगत पुरस्कारों में शिवी को बेस्ट बॉलर और हनी को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। टूर्नामेंट का समापन समारोह कुठेड़ पंचायत के प्रधान संजय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!