Kangra: बरसात से पहले बड़ा खतरा! बंदला खड्ड में फोरलेन कंपनी की लापरवाही बनी आफत, लोगों ने जताई अनहोनी की आशंका

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हिमाचल प्रदेश में बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों में बारिश ने प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। सरकार आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है, लेकिन शाहपुर में फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का कारण बनती दिखाई दे रही है।

शाहपुर की बंदला खड्ड पर बने फोरलेन पुल का निर्माण कई महीने पहले पूरा हो चुका है और इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इसके बावजूद पुल निर्माण के दौरान खड्ड के बीच डाला गया मिट्टी और पत्थरों का बड़ा ढेर अब तक नहीं हटाया गया है। इसके कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और खड्ड में करीब चार से पांच फीट पानी जमा हो चुका है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान बंदला खड्ड हर साल उफान पर रहती है। पिछले वर्ष भी फोरलेन निर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक पुल के कारण पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था। अब मुख्य पुल बनने के बाद भी खड्ड में पड़ा मलबा लोगों के लिए नई चिंता का विषय बना हुआ है।

पुल निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही का रास्ता भी प्रभावित हुआ था। पहले खड्ड के किनारे आने-जाने का रास्ता मौजूद था, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान की गई खुदाई से वह ढह गया। कंपनी ने रास्ता दोबारा बनाने का आश्वासन दिया था। लोगों द्वारा कई बार मामला उठाने के बाद वहां सुरक्षा के लिए क्रेट तो लगा दिए गए, लेकिन रास्ता अब तक बहाल नहीं किया गया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें रोजाना आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन विकास के बाद छोड़ी गई समस्याओं का समाधान भी उतना ही आवश्यक है।

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दो दिन पहले ही एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बरसात से पहले सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लोगों का आरोप है कि कंपनी की ओर से अभी तक स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।