Mandi: जोगिंद्रनगर में पकड़ा तेंदुए की खाल का तस्कर, मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर: जोगिंद्रनगर पुलिस ने अवैध शिकार और वन्य जीवों के अवशेषों की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से 6 फुट 7 इंच लंबी तेंदुए की खाल और एक लाइसेंस शुदा राइफल जब्त की है। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, लडभड़ोल वन विभाग की रेंज आफिसर मोनिका ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद तेंदुए की खाल को वन विभाग को सौंप दिया गया है और इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े और पहलुओं का पता चल सके और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।