Car Theft Busted: Manali से चोरी हुई Alto K10 बरामद, आरोपी मंडी से गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिला की मनाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल चोरी हुई ऑल्टो K10 कार को बरामद किया, बल्कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार मनाली के वॉल्वो बस स्टैंड से चोरी हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।

जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ निवासी चाँदनी ठाकुर ने मनाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 मार्च 2026 को उनके पति ने सुबह करीब 7:30 बजे अपनी ऑल्टो K10 (HP-02K-2427) वॉल्वो बस स्टैंड पर पार्क की थी। जब वे लगभग दो घंटे बाद लौटे, तो कार वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

शिकायत मिलने के बाद मनाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और 22 अप्रैल 2026 को मंडी जिला के नेरचौक से चोरीशुदा वाहन को बरामद कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी प्रकाश, पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव छोल, तहसील चच्योट (जिला मंडी) को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस केस को सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए लोगों से अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।