Big Political Push: शाहपुर में BJP का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने किया। उनके साथ लदवाड़ा मंडल के महामंत्री जसबिंदर चौधरी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल और पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुरिन्दर कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों की भागीदारी भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान कमल कुमार शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर देश की आधी आबादी के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे भाजपा के साथ मिलकर अपने अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत करें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।