Big Controversy: खरगे के बयान से बवाल, PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर धर्मशाला थाने में शिकायत दर्ज

Date:

--Advertisement--

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खरगे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खरगे ने यह कहा कि उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती।

शिकायत में विश्व चक्षु ने इस बयान को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावी हताशा में इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रही है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।