Chaupal में बड़ा सड़क हादसा: 3 की मौके पर ही मौ’त

Date:

--Advertisement--

चौपाल: चौपाल क्षेत्र में बिती रात लगभग 12:45/1:00 बजे मुडांह लानी से पुलबाहल जाने वाली सड़क पर लिहाट नाले के पास एक ऑल्टो कार (HP10C 0476) दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को आज सुबह लगभग 9:50 बजे चौपाल सिविल अस्पताल लाया गया। चौपाल पुलिस ने मुख्य आरक्षी नोरेन्दर राज और अन्य पुलिस कर्मियों को पहचान और जांच के लिए दुर्घटना स्थल भेजा है।

गाड़ी सराह (मुडांह लानी) से लिहाट (पुलबाहल) जा रही थी जब दुर्घटना हुई, जोकि मुडांह से लगभग 4 किलोमीटर आगे हुई। गाड़ी जुब्बल क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों में एक 33 वर्षीय मुकेश कुमार, पुत्र भाग चंद, निवासी गांव शडान, डाकघर शेलापानी, दोछी, की पहचान हो चुकी है। मुकेश के पिता भाग चंद अस्पताल पहुँच चुके हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान चैंरी जालटा गांव, तहसील जुब्बल के रहने वालों के रूप में की जा रही है, जिनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। (16/10/24)

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।