30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी नालागढ़ में कार्यरत चालक प्रदीप सिंह ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 8 जुलाई को बस लेकर नालागढ़ से गुनाई पहुंचे थे। बस को गुनाई बस स्टैंड पर खड़ा करने के बाद वह वहां से चले गए। अगले दिन 9 जुलाई की सुबह जब वह बस के पास पहुंचे तो देखा कि रात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस की दोनों बैटरियां चोरी कर ली थीं। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार (35), निवासी जिला नालंदा, बिहार, हाल निवासी भैरों की सेर, टीपरा, तहसील कालका, जिला पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर जब्त कर ली है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी परवाणू की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसकी ड्यूटी अक्सर रात के समय रहती थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही पुलिस थाना परवाणू में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का भी संबंधित राज्यों की पुलिस से सत्यापन कराया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमला राजू एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।