Hamirpur: सुलगवान के पास सड़क किनारे मिला व्यक्ति का श’व, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर/जाहू: मंगलवार सुबह हमीरपुर जिले के जाहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुलगवान चौक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमृत लाल (45) पुत्र कांशी राम निवासी गांव धमरोल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

अमृत लाल ट्रैक्टर चलाते थे और दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे। सुबह की सैर पर निकले कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जो थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे। शुरुआत में परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वे मान गए। बताया जा रहा है कि अमृत लाल की मौत सोमवार रात को ही हो चुकी थी। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत नशे के अधिक सेवन से हुई है या ठंड की वजह से। मामले की जांच जारी है। यह उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को भी इस क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया था।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।