Mandi: चैक बाऊंस मामले में आरोपी को 8 महीने की जेल, 10 लाख रुपए का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

मंडी में एक अदालत ने चैक बाऊंस के मामले में नागरेहड (उरला) पधर तहसील निवासी चिंत राम को 8 महीने की साधारण जेल और 10 लाख रुपए हर्जाने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 1 ने आरोपी को निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी पाया। अगर आरोपी समय पर जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त 6 महीने की जेल भुगतनी होगी।

शिकायत के अनुसार, चिंत राम ने अपनी घरेलू जरूरतों के लिए सांबल (पंडोह) निवासी शिव राम से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। इस राशि की अदायगी के लिए उसने शिकायतकर्ता को एक चैक दिया था। लेकिन जब यह चैक बैंक में लगाया गया, तो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चैक बाऊंस हो गया।

शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजकर राशि की मांग की, लेकिन राशि न मिलने पर अदालत में मामला दायर किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि साक्ष्यों से साबित होता है कि आरोपी ने कानूनी देनदारी को अदा करने के लिए चैक जारी किया था, जो बाऊंस हो गया। इसके चलते अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।