Sirmour: बोहलियों में दो कारों की भीषण टक्कर, 3 घायल, एक दंपति भी शामिल

Date:

--Advertisement--

नाहन के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार दोपहर बोहलियों के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा हिमाचल नंबर की गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गया। 28 सेकेंड की वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी गलती से गलत दिशा में चली गई, जिससे टक्कर हुई।

हादसे में एक दंपति सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने नाहन के निवासी अमजद अली की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हिमाचल और उत्तराखंड नंबर की गाड़ियों की टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों में पांवटा साहिब के रहने वाले शिवम शर्मा और ओजस्वी (दंपति) और उत्तराखंड निवासी कैलाश चंद्र शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।