Kangra: बेटे ने बचाई वार्ड पंच की जान, तेंदुए ने किया हमला

Date:

--Advertisement--

रक्कड़: तहसील रक्कड़ के ग्राम पंचायत कलोहा के गांव सरड बम्मी डोम वार्ड नंबर 7 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड पंच वीना कुमारी, पत्नी कुशल चंद, अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थीं, जब तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वीना कुमारी घर के अंदर भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। तभी, उनके बेटे अमित कुमार ने देखा और पास पड़ी कुर्सी तेंदुए पर फेंक दी, जिससे तेंदुआ भाग गया। सौभाग्य से, कोई बड़ी हानि नहीं हुई।

चीखें सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ उनके जानवरों पर हमला कर चुका है, जिससे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय वन विभाग को सूचना दी गई है और समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की गई है। गांववासी शशि पाल और देश राज ने हैल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई है। ग्राम पंचायत प्रधान सुमन लता और उपप्रधान दलजीत सिंह ने कहा कि वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है और जल्द ही उचित कार्यवाही होगी।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।