Kullu: कुल्लू के नगवाईं क्षेत्र में 6 अक्टूबर को 9 घंटे बंद रहेगी बिजली, इन इलाकों में पड़ेगा असर; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 3 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 6 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत सहित अन्य कार्यों के चलते 11 केवी पनारसा फीडर के तहत आने वाले इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नगवाईं ने बताया कि 6 अक्तूबर को विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की कटाई एवं छंटाई और जीओ स्विच की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इन कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 11 केवी पनारसा फीडर के अंतर्गत आने वाले टकोली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सचाणी और आसपास के सभी क्षेत्रों में 6 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करें। बोर्ड के अनुसार निर्धारित समय के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती पर क्विज प्रतियोगिता, 5 टीमों के बीच हुआ मुकाबला; जानें किसने जीता पहला स्थान

महात्मा गांधी जयंती पर राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में ऐतिहासिक सोसायटी और NSS इकाई ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। पांच टीमों के बीच हुए मुकाबले में टीम होम रूल लीग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन दिखा रोमांच; इन टीमों ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कोटशेरा, सोलन और अन्य टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें कोटशेरा और सोलन ने जीत दर्ज की।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में Drona Tech Hackathon-2026 का धमाल, 16 टीमों ने दिखाया तकनीकी हुनर; नगरोटा बगवां की टीम ने जीता पहला स्थान,...

रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में Drona Tech Hackathon-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की 16 टीमों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विजेता टीम को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।