Kangra: रिड़कमार डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती पर क्विज प्रतियोगिता, 5 टीमों के बीच हुआ मुकाबला; जानें किसने जीता पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की ऐतिहासिक सोसायटी और NSS इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐतिहासिक और राष्ट्रीय चेतना विकसित करने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में BA तृतीय वर्ष की छात्रा कल्पना ने एंकर की भूमिका निभाई, जबकि BA तृतीय वर्ष के छात्र सचिन कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इनमें टीम नेताजी, टीम होम रूल लीग, टीम नाइटहुड, टीम देशबंधु और टीम पंजाब केसरी शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

प्रतियोगिता में टीम होम रूल लीग ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में राजीव, विशेष, उदय और निखिल शामिल रहे। टीम देशबंधु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें सलमा, रेखा, अवंतिका और सुहानी ने भाग लिया। वहीं, टीम पंजाब केसरी तीसरे स्थान पर रही। इस टीम में शायना, पल्लवी, शिवानी और दीपाली शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. हाकम चंद ने “राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका” विषय पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने ज्ञान, कौशल व ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

डॉ. आशा मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा और महात्मा गांधी के योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को आज भी विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक बताया। वहीं, सोनम ने महात्मा गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जन-आंदोलनों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने और उनके सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सामाजिक सेवा और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. मनोज कुमार ने NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम के अंत में BA तृतीय वर्ष की छात्रा कल्पना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को स्मरण करते हुए किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन ने महाविद्यालय में इतिहास, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सेवा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।