Kangra: शहीदों का सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि: विधायक केवल सिंह पठानिया — बंडी में शहीद नायब सुबेदार विनोद कुमार प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 13 नवम्बर। शहीदों का मान-सम्मान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बंडी में शहीद नायब सुबेदार विनोद कुमार प्रवेश द्वार का लोकार्पण करते हुए कही।

विधायक पठानिया ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों ने वर्षों तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया, लेकिन शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार निर्माण की पहल कभी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि शहीद विनोद कुमार के नाम पर यह भव्य प्रवेश द्वार बनकर तैयार हुआ है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस पंचायत के विकास कार्यों पर लगभग 43.50 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है और शहीदों के सम्मान के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शहीद का गौरवमयी इतिहास

नायब सुबेदार विनोद कुमार, पुत्र स्व. जैसी राम, ने 14 फरवरी 1980 को असम राइफल्स में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था।

31 मई 2004 को भारत-म्यांमार सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

शहीद के बड़े भाई रवि कुमार ने प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए विधायक पठानिया का आभार जताया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, शहीद की धर्मपत्नी वीना देवी, बेटियां गुलशन और पूजा, कांग्रेस नेता डी.डी. शर्मा, BDO रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता अमित डोगरा (जलशक्ति), अंकज सूद (लोक निर्माण), एई बलवीत सिंह, जेई देवव्रत, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सेवानिवृत्त मेजर कुलदीप सिंह, कैप्टन बलिराम, पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।