Kangra: संघर्ष से सियासत तक: ‘टेबल फैन’ चुनाव चिन्ह के साथ केवल शर्मा बने भतल्ला वार्ड की नई उम्मीद

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 मई 2026: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 भतल्ला से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरे केवल शर्मा इन दिनों अपने चुनाव चिन्ह “टेबल फैन” के साथ गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्हें युवाओं और महिलाओं से भारी समर्थन मिल रहा है। सोमवार को उन्होंने करेरी, ग्राणी, पलोथा, लांघा, खड़ीबही, पलूण, झंझराला और ग्वाद्रमण सहित कई इलाकों का दौरा किया और लोगों से समर्थन मांगा।

प्रचार के दौरान झंझराला गांव में उन्होंने बीमार चल रही क्लासो देवी का हालचाल भी जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई नेता केवल वोट मांगने आते हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों की यह बात क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच दूरी को भी उजागर करती है।

Advertisement

इस चुनाव में केवल शर्मा की धर्मपत्नी रूबी शर्मा भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे शाहपुर के निचले इलाकों में घर-घर जाकर महिलाओं और परिवारों से संपर्क साध रही हैं, जबकि केवल शर्मा पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि रूबी शर्मा उनकी समस्याओं को बेहतर समझती हैं और उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है। पति-पत्नी की यह चुनावी जोड़ी अब पूरे भतल्ला वार्ड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

केवल शर्मा के साथ क्षेत्र के युवा भी बड़ी संख्या में प्रचार में जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, कई प्रत्याशी जहां संसाधनों और प्रलोभनों का सहारा ले रहे हैं, वहीं उनके साथ युवा बिना किसी स्वार्थ के जुड़कर काम कर रहे हैं। सुरेंद्र कुमार, मदनलाल, कान सिंह, करनैल, अशोक कुमार, जोगिंदर सिंह, छोटा राम, बलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, संजय कुमार, चमन लाल, विपिन सिंह और कीमत राम सहित कई युवा उनके समर्थन में सक्रिय हैं और गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं।

घाटी के अंतिम गांव घडघूंण निवासी केवल शर्मा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। किरू राम और रैतो देवी के घर जन्मे केवल शर्मा चार भाइयों में तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम किया, जिसमें पेट्रोल पंप, ड्राइविंग स्कूल और निजी क्षेत्र की नौकरियां शामिल रहीं।

साल 2012 में उन्होंने “केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल” की शुरुआत की, जो आज क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है और कई युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। करीब एक दशक से भाजपा से जुड़े केवल शर्मा ने संगठन स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां निभाई हैं।

लोगों का कहना है कि संघर्षों से निकला व्यक्ति ही जनता की समस्याओं को बेहतर समझ सकता है, और इसी वजह से भतल्ला वार्ड में केवल शर्मा को बदलाव और जनसेवा की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।