शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना से जुड़ी टिप्पणी के विरोध में शाहपुर रेस्टहाउस के बाहर भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर, जिला अध्यक्ष तपन मनहास, जिला महामंत्री अरुण कौशल और अभिनव सिंह सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री एवं शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने मंत्री के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सेना के सम्मान और गौरव से जुड़े विषयों पर जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी श्रेय अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त और अशोक विशिष्ट सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मंत्री के बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


