धर्मशाला। धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में 22 नवंबर को आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम के 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खास बात यह रही कि सभी 17 खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। टीम ने कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम के खिलाड़ियों को रेहलू (बलड़ी) निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और जापान के टोक्यो से ब्लैक बेल्ट 6 डैन धारक शिहान रिंकू कुमार प्रशिक्षण देते हैं। वह रेहलू में अपनी कराटे अकादमी चलाते हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं।
कोच शिहान रिंकू कुमार के मार्गदर्शन में इससे पहले भी क्षेत्र के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन कर चुके हैं। इस बार की शानदार सफलता के बाद खिलाड़ियों और कोच को क्षेत्रवासियों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


