कांगड़ा में पंचायत प्रधान से मारपीट, चिट्टा तस्करी के पुराने आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 10 अगस्त। ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी के साथ मारपीट करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डूंगा बाजार, कांगड़ा का निवासी है और उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली थी। इन लोगों के पास चिट्टा या अन्य संदिग्ध वस्तु होने का संदेह था और उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई थीं। प्रधान की मौजूदगी में गांववासियों ने उनसे पूछताछ भी की।

Advertisement

इसी दौरान आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू मौके पर पहुंचा और पंचायत प्रधान के साथ मारपीट करने के बाद वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में FIR No. 122/26, दिनांक 08.08.2026 दर्ज की गई है। मामले में BNS की धाराएं 132, 121(1), 352, 351(2) और 3(5) लगाई गई हैं।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ब्रजेश कुमार उर्फ मामू पूर्व में भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और वर्तमान में जमानत पर था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कांगड़ा पुलिस ने कहा कि चिट्टा तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; चालक घायल

मंडी के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जय देवी गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह सड़क अचानक धंस गई। इससे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में चालक घायल हुआ, जबकि मकान में कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

ओपीएस पर सरकार का बड़ा ऐलान, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पुरानी पेंशन में नहीं होगा कोई बदलाव

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में किसी भी स्तर पर बदलाव नहीं होगा। पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने बताया कि एचआरटीसी में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो चुकी हैं और जल्द 1,000 और बसें जोड़ी जाएंगी।

Kangra: दिल्ली की फ्लाइट से पहले अस्पताल पहुंचे केवल सिंह पठानिया, सुबह 6:30 बजे से जनसमस्याओं के समाधान में जुटे

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार सुबह सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

शिमला में नशे पर पुलिस का बड़ा वार! हरियाणा रोडवेज बस से 9 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।