सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; चालक घायल

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जय देवी गुरुद्वारे के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक सीमेंट लेकर सुंदरनगर-करसोग मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान जय देवी गुरुद्वारे के समीप अचानक सड़क धंस गई। सड़क का हिस्सा धंसने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे लुढ़कते हुए मकान की छत पर जा गिरा।

Advertisement

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

दुर्घटना में ट्रक और मकान दोनों को नुकसान पहुंचा है। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अब सड़क धंसने के कारणों की भी जांच कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में पंचायत प्रधान से मारपीट, चिट्टा तस्करी के पुराने आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

कांगड़ा की ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और फिलहाल जमानत पर था।

ओपीएस पर सरकार का बड़ा ऐलान, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पुरानी पेंशन में नहीं होगा कोई बदलाव

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में किसी भी स्तर पर बदलाव नहीं होगा। पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने बताया कि एचआरटीसी में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो चुकी हैं और जल्द 1,000 और बसें जोड़ी जाएंगी।

Kangra: दिल्ली की फ्लाइट से पहले अस्पताल पहुंचे केवल सिंह पठानिया, सुबह 6:30 बजे से जनसमस्याओं के समाधान में जुटे

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया दिल्ली रवाना होने से पहले सोमवार सुबह सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

शिमला में नशे पर पुलिस का बड़ा वार! हरियाणा रोडवेज बस से 9 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार 18 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।