Kangra: नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, PIT NDPS Act के तहत दो आदतन अपराधी जेल भेजे गए

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की है। नूरपुर पुलिस के प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (PIT NDPS Act), 1988 की धारा 3(1) के तहत निवारक निरोध आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुपालन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला कारागार धर्मशाला में निरुद्ध करने के लिए भेजा जा रहा है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार पहला आरोपी नामवीर सिंह पुत्र कंस राज, निवासी ग्राम तमोता, डाकघर उल्लैहरियाँ, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें थाना इंदौरा में दर्ज प्राथमिकी संख्या 161/2024 में 7.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी और प्राथमिकी संख्या 188/2025 में 9.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 60 हजार रुपये नकद बरामद होने का मामला शामिल है।

Advertisement

दूसरा आरोपी राजिंदर कुमार पुत्र बचन दास, निवासी ग्राम माजरा, डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। उसके खिलाफ भी NDPS Act के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें थाना इंदौरा की प्राथमिकी संख्या 250/2018 में 9.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी और थाना डमटाल की प्राथमिकी संख्या 73/2025 में 11.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने का मामला शामिल है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की लगातार आपराधिक गतिविधियों और युवाओं पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए जनहित और जन-सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की गई है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।