Kangra: भूस्खलन से टूटी मुख्य पेयजल पाइपलाइन, कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित; पानी के उपयोग को लेकर प्रशासन की अपील

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। कांगड़ा जिले के घेरा वन क्षेत्र में हुए भूस्खलन ने पेयजल व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। भूस्खलन के कारण घेरा पेयजल स्रोत से आने वाली मुख्य पेयजल ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते कई प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति बाधित हुई है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है और लोगों से पानी का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करने की अपील की है।

Advertisement

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद जलापूर्ति को बनाए रखने के लिए फिलहाल नड्डी जल शोधन संयंत्र के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि उपलब्ध पानी की मात्रा सीमित होने के कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से जल वितरण में राशनिंग लागू की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधाएं आ रही हैं, जिससे बहाली में कुछ समय लग सकता है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य होने तक पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होते ही जलापूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य कर दिया जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।