Kullu: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, आनी और निरमंड के सभी स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद

Date:

--Advertisement--

कुल्लू। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने और भारी वर्षा की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू ने आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जुलाई 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 और 34(एम) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

जारी आदेशों के अनुसार आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, डाइट संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज 21 जुलाई को बंद रहेंगे।

प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय संबंधित उपमंडल अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की मौसम स्थिति और सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों और संस्थानों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से कहा है कि मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाए जाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक रिवालसर में चल रहा है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।